Top News

Hamirpur News - नारायण सेवा समिति बिझड़ी के प्रधान बने ओंकार सिंह पठानिया

Hamirpur News - नारायण सेवा समिति बिझड़ी के प्रधान बने ओंकार सिंह पठानिया 

Hamirpur News - Omkar Singh Pathania became the head of Narayan Seva Samiti Bijhari

Hamirpur News | हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में नारायण सेवा समिति बिझड़ी ने रविवार को अपनी पांचवीं वर्षगांठ मनाई तथा आम सभा की बैठक आयोजित की। बैठक में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल इकबाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि समिति के पूर्व प्रधान एवं संरक्षक दीना नाथ वर्मा ने अध्यक्षता की। Hamirpur News बैठक में राज कुमार चौधरी व करतार सिंह ढिल्लों ने पिछले पांच वर्षों के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। पूर्व प्रधान दीना नाथ वर्मा ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओंकार सिंह पठानिया को चुना गया। 


इसके साथ ही महासचिव विक्रम ठाकुर, सुरेंद्र कुमार व करतार सिंह ढिल्लों को चुना गया। जसवंत सिंह, राज कुमार चौधरी, लेख राम शास्त्री व प्रेम सिंह, ज्ञान चंद, जगदीश निरंकारी, हंस राज शर्मा, रीता ठाकुर, ब्रह्म दास, रत्न चंद, रमेश शास्त्री, अजमेर सिंह व विशन दास को संयुक्त सचिव, विनोद शर्मा, विजय शर्मा व पुरुषोत्तम शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा कमलेश कुमार, तोता राम व सुदेश कुमार को लेखा परीक्षक चुना गया। इस दौरान पुष्पेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, सरवन, लोक राम, तारा चंद, प्रधान सिंह, सत्या देवी, अनंत राम, सरवन सिंह और सुरेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिमाचल की ताज़ा खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए join करे - Click Here

नए updates के लिए फॉलो करें Newsadda7 का Instagram Channel - Click Here

Hamirpur News, Hamirpur News Today, Hamirpur News in Hindi, Hamirpur Latest News, Hamirpur Local Hindi News, Hamirpur, Hamirpur Breaking News

Post a Comment

Previous Post Next Post