मालरोड पर हुए हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार , चंडीगढ़ जा छिपा था मुजरिम
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कुछ दिन पहले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। मालरोड पर पुलिस कक्ष युवक को गंडासे मारकर उसकी हत्या की गयी थी। पुलिस मामले की कार्यवाही में जुटी हुई थी और मुजरिम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की 2 टीमें हरियाणा के सिरसा के रहने बाले मुजरिम सतेंद्र पाल सिंह की तलाश में थी। मंगलवार सुबह आरोपी को चंडीगढ़ में पकड़ा गया। मुजरिम सतेंद्र पल सिंह ने सोमवार रात को मालरोड पर चौपाल के धार गांव में रहने बाले मनीष की हत्या कर दी थी। आरोपी यहां दिसंबर 2023 से काम कर रहा था। और मनीष कैफ़े में करता था।
हत्या का कारण -
पुलिस की पूछताश में आरोपी ने सच बताया है। आरोपी रविवार की रात रेस्ट्रॉन्ट में चोरी करने के लिए आया था। इसी बीच मनीष की नींद खुली और उसे कुछ गड़बड़ लगी , वो बाहर निकला और आरोपी ने उसकी गर्दन गंडासे से वार किया। चोरी करते हुए पकड़े जाने के कारण उसने युवक की गंडासे के साथ मारकर हत्या कर दी। ये घटना रविवार रात करीब 1:42 की है। लहूलुहान होकर जब मनीष पुलिस कक्ष के पास मदद के लिए गया तो वो नीचे गिर गया , उससे चला नहीं जा रहा था। उसके साथ गंडासा भी जिसके पुलिस कक्ष के साथ टकराने से शीशा टूट गया। उसकी आवाज सुनकर पुलिस कर्मी बाहर निकले और मनीष को देखकर उसे हॉस्पिटल लेकर गए जहां उसकी मृत्यु हो गयी।
Post a Comment